सिवनी मालवा: निलय ड्रीम कॉलोनी के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, एसडीएम ने मौके पर रहकर हटवाया अतिक्रमण
कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे सिवनी मालवा के निलय ड्रीम कॉलोनी से अतिक्रमण हटाया गया,इस दौरान एसडीएम विजय राय भी मौजूद रहे। नगरपालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन ने चेतावनी दी कि समय पर अतिक्रमण नहीं हटा