डोमचांच: डोमचांच में कृषि भूमि पर अतिक्रमण और रास्ता अवरुद्ध होने से किसानों में आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
डोमचांच के दर्जनों किसानों ने आवेदन देकर शनिवार को 12 बजे आरोप लगाया है कि क्रेशर प्लांट के नाम पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। किसानों का कहना है कि गुलशन सिंह, बृजेश सिंह और उमाशंकर साव सहित कुछ लोगों ने जमीन क्रेशर प्लांट पर अतिक्रमण कर लिया है, जिससे आसपास के गरीब किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।