अशोकनगर जिले के नईसरायं में लाइनमैन को तहसील की लाइट जोड़ते समय करंट लग गया जिससे वह झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार अखाई घाट निवासी राजेश पुत्र शैतान सिंह प्रजापति उम्र 28 वर्ष शनिवार को शाम 5:00 बजे तहसील की लाइट जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक से उसे करंट लग गया जिससे युवक हाथ में झुलस गया।