पुष्पराजगढ़: कोतमा में जेएमएस कंपनी के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, शोषण और भेदभाव का आरोप
कोतमा नगर के समीप संचालित जेएमएस कंपनी के खिलाफ स्थानीय कर्मचारियों और किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार 3 बजे सैकड़ों मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर वादाखिलाफी, भेदभावपूर्ण रवैया और श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल अधिकांश लोग वे कर्मचारी और किसान थे, जिनकी जमीन पर कंपनी संचालित हो रही है।