बिसौली: भटपुरा गांव के त्रिवेणी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में जिले में चौथे स्थान पर आए उदित सक्सेना को किया गया सम्मानित
Bisauli, Budaun | Apr 24, 2026 बोर्ड परीक्षा 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में बदायूँ जनपद में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र उदित सक्सेना को बिसौली तहसील के त्रिवेणी इंटर कॉलेज, भटपुरा में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।