तुलसीपुर: पुरेबक्श में आंधी से गिरे पेड़, 5 दिन से बंद सड़क, ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ी
महराजगंज के पुरेबक्श में तीव्र आंधी के कारण पांच-छह पेड़ गिरकर रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। पिछले 5 दिन से राह बंद रहने से आसपास के गांवों के लोग प्रभावित हैं। अगर कोई आपात स्थिति हो तो लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। पुलिस प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की गई है।