बांसवाड़ा: सदर थाना क्षेत्र के जानामेड़ी में निवासरत लोगों ने मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन दिया
जानामेड़ी क्षेत्र के सदर थाना के पीछे स्थित सोसाइटी में निवासरत लोगों ने गुरवार दोपहर 12 बजे टूटी सड़के, नालियों का आभाव, रोड लाइटे नहीं होने , साफ सफाई नहीं होने आदि मुलभुत समस्याओं को लेकर नगर परिषद के आयुक्त को ज्ञापन दिया है। इस दौरान मनोहरसिंह, पप्पूलाल, गिरधारीलाल, रामलाल, विक्रमसिंह, सपना पंड्या, राघव पंड्या, वर्षा,दीपिका, रमेश, आदि के हस्ताक्षर थे।