इटारसी: इटारसी रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में जबरन वसूली करने वाले किन्नरों पर आरपीएफ की कारवाई,कुल 108 पकड़े
रेलवे सुरक्षा बल ने भोपाल मंडल में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से जबरन पैसे मांगने तथा यात्रा में बाधा डालने वालों के खिलाफ गुरुवार सुबह से शाम 5 बजे तक अभियान चलाया । इस दौरान इटारसी जंक्शन पर आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए कुल 108 किन्नरों को पकड़ा है। एवं सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट भोपाल के समक्ष पेश किया।