फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में पिछले एक महीने में 30 वाहन हुए चोरी, मामले में दो गिरफ्तार
Phulwari, Patna | Oct 23, 2024 फुलवारी थाना क्षेत्र में चोरों ने पिछले एक महीने में 30 वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने सोमवार को ही इन दो चोरों की गिरफ्तारी की है लेकिन पहले पुलिस का कहना था कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।