फुलवारी: फुलवारी शरीफ के न्यू सबजपुरा में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, गला दबाकर की गई हत्या
Phulwari, Patna | Oct 23, 2024 फुलवारी शरीफ में अपराधियों ने गला दबाकर एक व्यक्ति की हत्या की है। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को न्यू सबजपुरा के रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है। वहीं इस घटना की पुष्टि बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे की गई है। घटना के बाद शव को पटना एम्स में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।