हमीरपुर: हमीरपुर पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए नगर पालिका बनी सहारा, सदर चेयरमैन ने भोजन और ठहरने की निशुल्क व्यवस्था कराई
जनपद में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन नगर पालिका ने बाहर से आए अभ्यर्थियों के लिए भोजन और ठहरने की विशेष व्यवस्था की है। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित भर्ती परीक्षा में कुल 18 हजार 432 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कई अभ्यर्थियों को पहली रात पार्कों और तटबंधों पर गुजारनी पड़ी थी, जिसके बाद सदर नगर पालिका अध्