छतरपुर: बस यात्रा में यात्री के बैग से गहने और नकदी की चोरी, प्रतापपुरा के पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
शनिवार की शाम 4 बजे छतरपुर में बस यात्रा के दौरान एक यात्री के साथ चोरी की वारदात हुई। पीड़ित मगुंदी के मुताबिक, छतरपुर से मलहरा जाते समय उनका बैग काटकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और करीब 20-21 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। बैग उन्होंने कंडक्टर को दिया था, जिसने किसी अन्य व्यक्ति को पकड़ा दिया। मल्हरा पहुंचने पर बैग कटा मिला।