झुंझुनू: पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा ने सर्व समाज के साथ ईदगाह परिसर में की बैठक, झुंझुनू में जल्द करेंगे बड़ा आंदोलन
पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने झुंझुनू के ईदगाह परिसर में मंगलवार शाम 4:00 बजे के आसपास सर्व समाज के साथ एक बैठक आयोजित की और बैठक में सर्व समाज के साथ निर्णय लिया गया कि जिस तरह से जिले में नाइंसाफियां और जिले भर में आम जन के साथ अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ 28 जनवरी को झुंझुनू कलेक्ट्रेट के बाहर शेखावाटी के सर्व समाज के लोग बड़ा आंदोलन करेंगे