झुंझुनू: क्रिकेट टूर्नामेंट खेलकर लौट रहे युवकों की गाड़ी लालपुर के नजदीक दीवार में घुसी, पांच घायलों में से एक युवक ने तोड़ा दम
झुंझुनूं रोड़ पर लालपुर गांव के पास स्थित खातीयो की ढाणी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें पांच जने गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंड्रेला थाना क्षेत्र के तिगियास गांव में एक क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेकर लौटते समय, कुछ युवकों की तेज रफ्तार गाड़ी झुंझुनूं रोड़ पर स्थित खातीयो की ढाणी में असंतुलित होकर एक घर की दीवार से टकरा गई।