झुंझुनू: ATM को लुटेरों से बचाने व सर्राफा व्यापारी की दुकान में चोरी करने वालों को पकड़वाने वाले गार्डों का SP ने किया सम्मान
झुंझुनू के बिसाऊ कस्बे में सर्राफा व्यापारी की दुकान में चोरी करने वाले चोरों को पकड़वाने वाले गार्ड और नवलगढ़ में एटीएम लुटेरों को पकड़वाने वाले गार्डों का झुंझुनू पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास अपने एसपी कार्यालय में बुलाकर उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, और 26 जनवरी के सम्मान समारोह के लिए भी उनका नाम प्रस्तावित किया है