झुंझुनू: जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर रामावतार मीणा ने खुले बोरवेल ढकवाने के दिए निर्देश
जिला कलेक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चिकित्सा, शिक्षा, बिजली, पानी सहित विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने बोरवेल से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के उद्देश्य से अधिकारियों को निर्देश दिए कि खुले पड़े बोरवेल और कुओं को तत्काल ढकने की आवश्यकता है।