चौरीचौरा: शिक्षकों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच, पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। योजना के अंतर्गत पात्र शिक्षकों को अब पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसी क्रम में चौरीचौरा तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सरदारनगर और ब्रह्मपुर ब्लॉक के 20 शिक्षकों को कैशलेस कार्ड दी।