सिंगरौली: मोरवा के एलआईजी में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने चार वाहनों की मारी टक्कर, विद्युत पोल भी टूटा।
मोरवा स्थित एलआईसी के सामुदायिक भवन के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चार वाहनों को कुचलते हुए इलेक्ट्रिक पोल को भी ध्वस्त की। गनीमत यह रहा कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसमें एक व्यक्ति बाल बाल बच गया। जानकारी लगते हैं मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार मौके पर दलबल साथ पहुंचकर कारवाई में जुट गए।