बखरी: बखरी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के वांछित आरोपी को इमादपुर से किया गिरफ्तार, कोर्ट भेजा
इमादपुर वार्ड नंबर 13 से पुलिस ने आर्म्स एक्ट के वांछित को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इमादपुर में छापेमारी की गई। इसमें आर्म्स एक्ट के नामजद ललित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके ऊपर बखरी थाना में मामला दर्ज था।