भीलवाड़ा: शिव महापुराण कथा की तैयारियों में उमड़ा जनसैलाब, दूसरे दिन भी भक्तों ने किया भव्य श्रमदान
भीलवाड़ा। वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के मेडिसिटी ग्राउंड पर आयोजित होने वाली आगामी भव्य एवं दिव्य "शिव महापुराण कथा" को लेकर उत्साह चरम पर है। व्यास पीठाधीश्वर पंडित श्री प्रदीप जी मिश्रा के मुखारविंद से होने वाले इस आयोजन के स्वागत में भीलवाड़ावासी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।