उद्योग संवर्धन एवं निवेश प्रोत्साहन बैठक गुरुवार शाम 4 बजे आगर कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। कलेक्टर प्रीति यादव ने कहा कि जिले में औद्योगिक क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर विनिर्माण इकाइयों की स्थापना के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाए। उन्होंने स्वरोजगार विभाग और बैंकर्स को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।