खुरई: दलपतपुर में KYC के नाम पर ग्रामीणों के खातों से लाखों की धोखाधड़ी, SDM से की शिकायत
Khurai, Sagar | Apr 9, 2025 बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे दलपतपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम मनोज चौरसिया से शिकायत की है कि कैलाश चढ़ार उनके गांव आया और कहा कि पटवारी ने भेजा है कहकर केवाईसी के नाम पर दस्तावेज लिए और अंगूठे लगवा लिए। जब बैंक गए तो एक के खाते से 4 लाख रु तो दूसरे किसानों के खातों से भी लाखों रुपए निकाल लिए गए हैं sdm ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है