खुरई: खिमलासा रेलवे गेट पर ओवर ब्रिज बना रही टीएनटी कंपनी पर एसडीएम ने 12 लाख और विद्युत विभाग ने 25 हजार का जुर्माना लगाया
Khurai, Sagar | Apr 7, 2025 सोमवार शाम लगभग 5 बजे खुरई sdm मनोज चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों उनके द्वारा घोरट रोड स्थित tnt कंपनी के प्लांट की जांच में पाया गया था कि केवल 5 हजार वर्ग फिट का डायवर्शन कराकर 2 लाख वर्ग फिट से ज्यादा कृषि भूमि का उपयोग व्यावसायिक कार्य के लिए किया जा रहा था व लोड से अधिक क्षमता के उपकरणों का उपयोग हो रहा था जिसको लेकर ये जुर्माना किया