खुरई: राणा सांगा पर की गई विवादित टिप्पणी का मामला, परसा चौराहे पर करणी सेना ने फूंका सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला
Khurai, Sagar | Apr 7, 2025 सपा सांसद राम जी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर टिप्पणी को लेकर अभी तक कोई सफाई नहीं दी न ही माफी मांगी जिसको लेकर खुरई करणी सेना के दर्जनों युवकों ने जूलूस निकाला और परसा चौराहे पर रामजी लाल सुमन का पुतला दहन किया। जिसके बाद राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन sdm को सौंपा। कहा कि सांसद ने गलत कहा है बाबर को भारत राणा सांगा ने नहीं बुलाया था। आगे और बड़ा आंदोलन होगा