घाटशिला: भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की सीआरएम टीम ने डॉ. इंद्र नील दास के नेतृत्व में अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण
अनुमंडल अस्पताल घाटशिला का निरीक्षण करने भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय की काॅमन रिव्यू मिशन टीम (सीआरएम) गुरुवार की दोपहर 12 अस्पताल पहुंची। निरीक्षण करीब 3 घंटा चला। केंद्रीय टीम के निर्देशक डॉ. इंद्र नील दास ने अस्पताल के सभी वार्ड, ओपीडी सहित अन्य विभागों का निरीक्षण कर जानकारी ली। टीम क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेने टीम पहुंची।