गिरिडीह: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सोनाक का गिरिडीह आगमन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत
झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनाक का शनिवार को 5 बजे गिरिडीह आगमन हुआ ।यहां नया परिसदन भवन में उपायुक्त रामनिवास यादव द्वारा उनका गरिमामय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुलिस बल के द्वारा‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर कई न्यायिक अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।