पन्ना: कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई गई 3 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का कलेक्टर सुरेश कुमार ने किया अवलोकन
Panna, Panna | Dec 14, 2024 मध्य प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से जनकल्याण पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पन्ना के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। यह प्रदर्शनी प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं पर केंद्रित है।