बरेली: बरेली में लेखपाल पर भूमाफिया से मिलीभगत कर जमीन पर कब्जा कराने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई
बरेली के फरीदपुर तहसील क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए सत्यपाल ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि गाटा संख्या 123 स्थित उसकी जमीन पर लेखपाल की कथित मिलीभगत से दूसरे लोगों को कब्जा दिला दिया गया, जबकि प्रशासन से शिकायत के बाद मामले के निस्तारण के निर्देश दिए गए थे। सत्यपाल ने अपने शिकायती पत्र में लेखपाल अजीत सिंह