बलरामपुर: नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने गांधी जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण किया, स्वच्छता के लिए किया प्रेरित
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने राष्ट्र का महात्मा गांधी के जयंती पर आज 2 अक्टूबर को सुबह ध्वजारोहण कर लोगों के साथ राष्ट्रपिता को नमन किया एवं उनके बताए हुए पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित किया।कार्यक्रम में डीपी सिंह बैस, गौरव मिश्रा एवं नगर पालिका के सभासद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।