बलरामपुर: चीनी मिल बलरामपुर यूनिट केमिकल डिविजन में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान, लिया गया स्वच्छता का संकल्प
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर चीनी मिल बलरामपुर में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया इस अवसर पर लोगों ने साफ सफाई रखने का संकल्प लिया एवं सफाई अभियान में भाग लिया। प्रबंधक एच आर मुकेश कुमार शुक्ला,डी जी एम केमिकल डिविजन ओ पी सिंह यादव, सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।