मथुरा: हाईवे पर गाड़ी से ओवरटेक करने पर दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मथुरा में दबंगई का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां नंबर प्लेट पर नंबर की जगह जाट लिखी कार से आतंक मचाने की तस्वीर वायरल हो रही है छटीकरा फप्लाई ओवर पर देर रात खुलेआम दबंगई का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तनिष्क नामक युवक के द्वारा कार की ओवरटेक करने पर उसके साथ मारपीट की गई पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की