भोपाल में नारी सम्मान और अधिकारों को लेकर एक प्रभावशाली जन-आंदोलन देखने को मिला। नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव इस अवसर पर आयोजित “नारी शक्ति” कार्यक्रम में शामिल हुईं और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा एक विशाल जन-आक्रोश पदयात्रा निकाली गई।