मेडिकल कॉलेज पहुंचकर आयोग सदस्य ने घायल विक्रम अहिरवार का जाना हाल-चाल
..
मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने आज विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कृषि उपज मंडी सिरोंज में हुई घटना में घायल श्री विक्रम अहिरवार पुत्र भुजबल अहिरवार से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने पीड़ित से संवाद कर घटना की पूरी जानकारी ली तथा उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
आयोग के सदस्य श्री अहिरवार ने कहा कि घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ित को आश्वस्त किया कि मामले में दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने अनुसूचित जाति-जनजाति प्रतिकार सहायता के अंतर्गत प्रारंभिक तौर पर 25 हजार रुपये की सहायता राशि एवं फलों की टोकरी घायल श्री विक्रम अहिरवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्रदान की। उन्होंने कहा कि पीड़ित को उचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पृथक वार्ड में शिफ्ट कर आवश्यक चिकित्सा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि कृषि उपज मंडी सिरोंज में हुए विवाद में श्री विक्रम अहिरवार घायल हो गए थे। प्रशासन द्वारा उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विदिशा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए आयोग की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री बारेलाल अहिरवार सोमवार 14 सितंबर सोमवार को कृषि उपज मंडी सिरोंज पहुंचकर घटना में घायल पीड़ित श्री विक्रम अहिरवार के परिवार जनों से भी भेंट करेंगे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में विदिशा एसडीएम श्री मनीष जैन और सीएसपी सहित अन्य मौजूद रहे। #Vidisha
8 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 13, 2026