बदनावर ग्राम पंचायत चीराखान के मजरे मानपुरा में बुधवार दोपहर घर पर काम करते समय सांप काटने से महिला की मौत हो गई। उसका नाम सावित्री बाई पति शंभू भील 32 बताया गया है। पता चलने पर उसे इलाज के लिए बिडवाल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने से उसे बदनावर ले जाने की सलाह दी गई। लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।