नूरसराय: मंत्री श्रवण कुमार ने नूरसराय प्रखंड में वृद्ध, दिव्यांग और विधवाओं को कंबल वितरित किए
नूरसराय प्रखंड कार्यालय में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने वृद्ध दिव्यांग व विधवा के बीच गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे कंबल का किया वितरण। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चहुमुखी विकास हो रहा गरीबो को मदद को सरकार सदैव तैयार है। आपदा पीड़ितों के लिए सरकारी खजाने पर पहला हक उनका है।