नूरसराय: मारपीट और गोलीबारी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मंडछ गांव पुलिस ने की कार्रवाई
नूरसराय थाना क्षेत्र के मंडछ गांव से मारपीट और गोली चलाने के मामले में डेढ़ महीने से फरार आरोपी द्वारिका दास के पुत्र मनीष कुमार को पुलिस ने बुधवार की रात्रि 11:00 बजे किया गिरफ्तार। इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि डेढ़ महीने पहले मंडछ गांव में मारपीट और गोली चलाया था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची।