शामली: रंगाना के ग्रामीण ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर गांव के ही व्यक्ति पर भाई की हत्या का लगाया आरोप
Shamli, Shamli | Aug 3, 2026 सोमवार को झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना निवासी सतीश चंद अपने परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को उनके भाई सुभाष चंद का शव गांव के पास ही राजवाहे में मिला था। ग्रामीण ने गांव के ही एक व्यक्ति पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से प्रकरण की गहनता से जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।