धौलपुर: ग्रामीण अंचल की फुटबॉलर दिव्या का राष्ट्रीय टीम में चयन
जिलेवासियों व खेल प्रेमियों ने दी बधाई,
तसीमों गांव की दिव्या परमार ने धौलपुर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरांवित किया है। छोटे से गांव की रहने वाली दिव्या ने संसाधनों के अभाव में नियमित अभ्यास कर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में जगह बनाई है। जिस पर जिलेवासियों ने उन्हें बधाइयां दी है। दिव्या परमार के पिता देवेंद्र परमार ने बताया कि कभी परिवारीजन व गांव वालों ने बेटी के फुटबॉल को लेकर बवाल मचाया था