धौलपुर: एकटा गांव में करंट लगने से झुसले एक युवक की हुई मौत, जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया शव
बसेड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक अपने घर जा रहा था तभी अचानक खंबे से होकर जा रहा बिजली का तार टूट गया। टूटा तार नीचे से होकर गुजर रहे युवक के ऊपर जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा तैनात चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया है