ग्वालियर गिर्द: अंबेडकर जयंती पर प्रदेश की जेलों से 87 कैदी रिहा, ग्वालियर से एक महिला समेत 8 छूटे
मध्य प्रदेश की जेलों में बंद और सजा काट रहे कैदियों के लिए डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती खुशियां लेकर आई,जेल विभाग ने प्रदेश की विभिन्न जेलों में निरुद्ध अच्छे आचरण वाले 87 आजीवन कारावास के बंदियों को समय-पूर्व रिहाई की सौगात दी है।ग्वालियर केंद्रीय जेल से भी 8 पुरुष और एक महिला कैदी को आज रिहाई दी गई जेल प्रशासन ने पुष्प माला पहनकर इन कैदियों को जेल से रिहा किया।