सिरसागंज: सिरसागंज क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भारत पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के दौरान नगला जय किशन खैरगढ़ निवासी भोला पुत्र नत्थीलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।