आमला: आमला जीआरपी पुलिस थाने के 10 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक, जीआरपी टीआई ने सभी को दी बधाई
Amla, Betul | Jul 12, 2026 आमला तहसील में 12 जुलाई को 4 बजे करीब आमला जीआरपी थाना में पदस्थ जिआरपी पुलिस आरक्षको को प्रमोशन कर प्रधान आरक्षक बनाया गया।प्रमोशन के बाद थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में टीआई प्रमोद पाटिल ने सभी नव पदोन्नत प्रधान आरक्षको का स्वागत किया। टीआई प्रमोद पाटिल ने बताया की भोपाल रेल एसपी के निर्देश पर आमला जीआरपी थाना में पदस्थ 10 आरक्षक का प्रमोशन कर दिया है.