करौं: करौं प्रखंड मुख्यालय के बूढ़ीकुरा चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Karon, Deoghar | Apr 14, 2026 करौं प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बूढ़ीकुरा चौक पर आज शाम 4 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय प्रबुद्ध ग्रामीण जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही, मंत्री हफीजुल हसन ने कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।