सैदपुर: सावन के पहले सोमवार की तैयारियों का SDM ने लिया जायजा, बूढ़े महादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया
सावन माह के पहले सोमवार पर नगर के बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने रविवार को गंगा किनारे स्थित प्राचीन बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।