महरौनी: ग्राम समोगर के पास तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ गिरने से सड़क पर एंबुलेंस सहित वाहनों का लंबा जाम
ग्राम समोगर के पास तेज आंधी एवं हवा के बीच विशालकाय पेड़ ललितपुर महरौनी मार्ग पर गिरने से अचानक जाम की स्थिति बन गई। जिसके चलते एंबुलेंस सहित कई वाहन जाम में फंसे हुए नजर आए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया है।