करछना: बसही में आयोजित बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में मछली शहर और मेजा के विधायकों ने की शिरकत
बुधवार को विधानसभा करछना क्षेत्र के बसही गांव स्थित मानव काशीराम महाविद्यालय में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक रंणजीत सोनकर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मछली शहर की विधायिका डॉक्टर रागिनी सोनकर, एवं मेंजा विधायक संदीप पटेल ने शिरकत किया।