बांका: डाड़ा मोड़ के पास टोटो और बाइक की टक्कर में 3 युवक हुए घायल, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jan 6, 2026 डाड़ा मोड़ के पास मंगलवार की सुबह 11 बजे टोटो व बाइक की टक्कर में 3 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तीनाें जख्मियों को परिजनों सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ उस्मान गणी ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। जख्मी में ककवारा गांव निवासी आशुतोष कुमार, कुंदन कुमार व राजेश कुमार है।