बिजनौर: बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा में पाइपलाइन फटने से बूंद-बूंद पानी के लिए तरसे मोहल्ले के लोग
Bijnor, Bijnor | Jul 9, 2026 बिजनौर के मौहल्ला काजीपाड़ा में अचानक पानी की पाइपलाइन फटने के कारण मोहल्ले वासियों को पीने योग्य पानी नहीं मिल पा रहा है। शिकायत के बाद नगर पालिका कर्मचारी द्वारा पाइपलाइन को दुरुस्त किया जा रहा है। गुरुवार दोपहर 12:00 बजे कर्मचारियों ने बताया कि करीब 4 घंटे बाद मोहल्ले वासियों को पानी मुहैया करा दिया जाएगा