इटावा: इटावा जंक्शन पर प्रयागराज महाकुंभ को लेकर भारी भीड़, एक दर्जन नॉनस्टॉप ट्रेनों को स्टॉपेज देकर यात्रियों को रवाना किया गया
Etawah, Etawah | Feb 10, 2025 रविवार की रात्रि 8 बजे से देर रात 1 बजेइटावा जंक्शन पर प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार रात से रविवार दोपहर तक जंक्शन पर काफी भीड़ रही। भीड़ के कारण रेल प्रशासन को आरपीएफ और जीआरपी संग मोर्चा संभालना पड़ा। देर रात आठ बजे से रात्रि एक बजे तक दर्जन भर नान स्टाप ट्रेनों को जंक्शन पर रुकवाने के साथ स्पेशल ट्रेन से रवाना किया।