इटावा: पिलखर नेशनल हाइवे पर टक्कर मारने के बाद बाइक को दूर तक घसीटते हुए ले गई रोडवेज बस, बाइक सवार हुआ घायल
Etawah, Etawah | Feb 9, 2025 इकदिल थाना क्षेत्र के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पिलखर नहर पुल पर रविवार शाम 7:30 बजे बाइक से जा रहे यमुना तलहटी निवासी शिवपाल पुत्र नबाब औरैया डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आ गये। घटना में बाइक सवार दूर जा गिरा और बाइक बस में फस गयी जिसके बाद बस चालक बाइक को 1 किलोमीटर तक घसीटता ले गया। और बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं बस में सवार यात्री परेशान हो गये।